Tamannaah Bhatia: ईडी की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से पूछताछ

Tamannaah Bhatia News: प्रवर्तन निदेशालय ने तमन्ना भाटिया को HPZ ऐप घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

Tamannaah Bhatia News: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से प्रवर्तन निदेशालय ने 'HPZ टोकन' मोबाइल ऐप से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में यहां बृहस्पतिवार को पूछताछ की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। ऐप के जरिये, ‘बिटकॉइन’ और कुछ अन्य ‘क्रिप्टोकरेंसी’ के रूप में अत्यधिक रिटर्न दिलाने के बहाने कई निवेशकों से कथित तौर पर ठगी की गई थी।प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि भाटिया का बयान यहां एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज किया गया।

tamanna bhatia

मनी लॉन्ड्रिंग मामले मे तमन्ना भााटिया से पूछताछ

सूत्रों ने बताया कि भाटिया को ऐप कंपनी के एक कार्यक्रम में 'सेलिब्रिटी के रूप में शामिल होने' के लिए कुछ धनराशि मिली थी और उनपर मामले में उनकी संलिप्तता होने का कोई आरोप नहीं है।उन्होंने बताया कि अभिनेत्री को पहले भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने काम के कारण इसे टाल दिया था और बृहस्पतिवार को उपस्थित होने का निर्णय लिया था।

End of Feed