क्राइम

Narayan Sai Bail: आसाराम के बेटे को मिली जमानत, पिता से मुलाकात के लिए मिली नारायण साईं को बेल

Narayan Sai Bail: आसाराम को रेप के केस में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। आसाराम इस समय राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद है, जबकि नारायण साईं गुजरात की सूरत जेल में बंद है।

Image

आसाराम से मिलने के लिए नारायण साईं को मिली बेल

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात हाइकोर्ट ने नारायण साईं की याचिका पर दिया लिखित आदेश
  • जोधपुर जेल में बंद आसाराम से चार घंटे मुलाकात के लिए मिली इजाजत
  • जेल में पिता पुत्र की मुलाकात के दौरान कोई ओर मौजूद नहीं रह सकता

Narayan Sai Bail: रेप के आरोप में जेल में बंद आसाराम के बेटे नारायण साईं को पिता से मिलने के लिए बेल मिल गई है। गुजरात हाइकोर्ट ने नारायण साईं की याचिका पर शर्तों के साथ बेल दी है।

11 साल से नहीं हुई है मुलाकात

सूरत की लाजपोर जेल में बंद स्वयंभू संत आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं को गुजरात हाईकोर्ट ने अपने पिता से मिलने के लिए जमानत दे दी है। वह जोधपुर जेल में चार घंटे तक आसाराम से मिल सकेंगे। आसाराम बापू पिछले 11 साल से जेल में बंद हैं और इस वजह से नारायण साईं उनसे नहीं मिल पाए हैं। इसलिए गुजरात हाईकोर्ट ने मानवीय आधार पर नारायण साईं की अपने पिता से मिलने की याचिका स्वीकार कर ली है।

हवाई मार्ग से जाएंगे नारायण साईं

नारायण साईं को एक विशेष विमान से सूरत जेल से जोधपुर ले जाया जाएगा। उनके साथ एक एसीपी, एक पीआई, दो हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल होंगे। कोर्ट ने नारायण साईं को सचिन पुलिस थाने में खर्च के तौर पर 5 लाख रुपए देने का भी आदेश दिया है। सचिन पुलिस थाने में पैसे जमा होने के बाद सरकार समय के बारे फैसला लेगी।

वकील ने दी जानकारी

नारायण साईं के वकील राजेन जाधव ने इस मामले को लेकर कहा- "हमने गुजरात हाई कोर्ट में नारायण साईं के लिए जो याचिका दायर की थी, वो इस तरह की थी कि उनके पिता आसाराम बापू जो जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं, वो कई बीमारियों से पीड़ित हैं। आसाराम बापू लंबे समय से ऐसी बीमारियों से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है...इसी वजह से हमने गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी कि नारायण साईं को उनसे मिलने की इजाजत दी जाए और उस अर्जी की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कई बातों को ध्यान में रखते हुए आदेश पारित किया कि नारायण साईं जो जोधपुर जेल में अपने पिता से मिलना चाहते हैं, उन्हें सूरत सेंट्रल जेल से जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया जाएगा, जहां वो 4 घंटे तक अपने पिता से मिल सकेंगे।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!