जयपुर

गांव की लड़की से प्यार, दिल में लेकर निकला मिलने की आस...फिर घर आई डेडबॉडी

राजस्थान के नीम का थाना में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था।

Image

गांव की लड़की से प्यार, दिल में लेकर निकला मिलने की आस...फिर घर आई डेडबॉडी

नीम का थाना: जिले के पाटन थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बुधवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उपाधीक्षक (नीम का थाना सर्किल) अनुज डाल ने बताया कि बुधवार रात मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बानसुर निवासी मुकेश कुमार मीणा (25) को बेहोशी की हालत में पाया जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपहरण, हत्या का मामला दर्ज

डाल ने बताया कि इस संबंध में मृतक की बहन की ओर से छह नामजद लोगों के खिलाफ अपहरण, हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि चार आरोपियों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मारपीट से मौत होने की जानकारी सामने आयी है लेकिन वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मुकेश टेंट लगाने का काम करता था और एक साल पहले उसकी मुलाकात उसके गांव से दो किलोमीटर दूर रावत माजरा गांव की रहने वाली एक युवती से हुई थी। वह उसी से मिलने गया था।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article