कुत्ते के पिल्लों के कान और पूंछ काटकर नमक के साथ खा गए शराबी, लोगों का फूटा गुस्सा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 14, 2022, 08:32 PM IST

Drunkard Men eat dogs ears: दो शराबी नशे की हालत में कुत्ते के दो पिल्लों के कान और पूंछ में नमक लगा कर खा गए, इस मामले के सामने आने के बाद लोग भड़क गए हैं, मामला यूपी बरेली का है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. दो शराबी नशे की हालत में कुत्ते के दो पिल्लों के कान और पूंछ को खा गए
  2. दोनों कान काटने के बाद वह उन्हें कच्चा ही खा गए और शराब पीते रहे
  3. फिर काले रंग के एक और पिल्ले को पकड़ लाए और उसकी पूंछ काट दी

animal cruelty: शराब का नशा कितना बुरा होता है इसकी बानगी उस वक्त दिखी जब नशे की हालत में दो शराबी कुत्ते के पिल्ले के साथ हैवानियत कर बैठे, उन्होंने कुत्ते के पिल्लों की कान और पूंछ को काटकर खा लिया वो भी नमक लगाकर, इस हैवानियत के बाद कुत्तों के इन पिल्लों की हालत खराब है। इस मामले के सामने के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, वहीं पुलिस गंभीर धाराओं के मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच में जुट गई है।

Drunkard Men ate dogs ears

प्रतीकात्मक फोटो

ये शर्मनाक किस्सा उत्तर प्रदेश के बरेली का है यहां की फरीदपुर तहसील एसडीएम कॉलोनी के पीतांबरपुर रेलवे स्टेशन के पास दो लोग शराब पी रहे थे और नशे की हालत में कुत्ते का पिल्ला नजर आया तो उन्होंने उसे दबोचा और उन्हें बेरहमी से पीटा, इतने से भी उनका मन नहीं भरा तो पीटने के बाद कुत्ते के पिल्लों को घसीटते हुए ले गए।

End of Feed