'दिशा सालियान ने की थी खुदकुशी, जांच में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई', मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया

हलफनामे में कहा गया है कि दिशा अपने परिवार के साथ विवाद और कारोबारी परेशानियों के कारण काफी तनाव में थी। दिशा की आठ जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके स्थित एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई थी।

Disha Salian Committed Suicide: मुंबई पुलिस ने बंबई हाई कोर्ट से कहा कि पूर्व सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान ने आत्महत्या की थी और उनकी मौत के मामले में कोई साजिश नहीं पाई गई। इस बीच, दिशा के पिता सतीश सालियान ने फिर से आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उसकी हत्या की गई। पुलिस ने अदालत में पिछले महीने दाखिल किए गए हलफनामे में कहा कि दिशा सालियान ने फ्लैट की खिड़की से अपनी मर्जी से छलांग लगाई थी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतक युवती पर यौन और/या शारीरिक हमले का किसी प्रकार का संकेत मिलने का कोई जिक्र नहीं है।

Disha saliyan

दिशा सालियान केस में पुलिस ने अदालत को क्या-क्या बताया?

विवाद और कारोबारी परेशानियों के कारण तनाव में थी दिशा

हलफनामे में कहा गया है कि दिशा अपने परिवार के साथ विवाद और कारोबारी परेशानियों के कारण काफी तनाव में थी। दिशा की आठ जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके स्थित एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई थी। तब शहर की पुलिस ने एक आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी। सतीश सालियान ने इस साल मार्च में उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर अपनी बेटी की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे-उबाठा) विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने का अनुरोध किया था।

End of Feed