दिल्ली ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री सुलझी! गर्लफ्रेंड को नौकरी ने निकाला, इसलिए की पति-पत्नी की हत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 07:46 PM IST

Delhi Triple Murder : दिल्ली के हरि नगर में अशोक नगर हुए ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री सुलझती नजर आ रही है। दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूटी पार्लर के पूर्व कर्मचारी और आरोपी की गर्लफ्रेंड को नौकरी से निकालने का बदला लेने के लिए पति-पत्नी की हत्या की कर दी।

Delhi Triple Murder : पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर में अशोक नगर हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। मामला थाना हरि नगर इलाके के अशोक नगर का है। पुलिस को सुबह 9:15 पर पता चला की एक घर में तीन शव पड़े हुए हैं। पति समीर आहूजा, उनकी पत्नी शालू और नौकरानी सपना की लाश घर में मौजूद थी। घर में ही पत्नी ने ब्यूटी पार्लर खोल रखा था जिसमें शालू और नौकरानी की लाश मिली। जबकि समीर का शव पहली मंजिल पर खून से लथपथ पड़ा मिला था। धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। वहीं समीर के चेहरे और सर पर कई चोटें भी लगी थी। मौके पर नाबालिग बेटी जीवित हालत में मिली थी जो पहली मंजिल पर ही सो रही थी।

Delhi Triple Murder Mystery

गर्लफ्रेंड को नौकरी से निकालने का बदला लेने के लिए हत्या

हत्या बन गई थी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री

End of Feed