Delhi Triple Murder Case: बहन को ज्यादा चाहते थे, हमारे संबंध अच्छे नहीं थे; मम्मी-पापा की मैरिज एनिवर्सरी पर बेटे ने उजाड़ दिया परिवार

Delhi Triple Murder Case: दक्षिणी दिल्ली में माता-पिता और बहन की हत्या करने के मामले में कातिल बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने मां-बाप और बहन की हत्या क्यों की, इसका कबूलनामा कर लिया है। इस वारदात से आस-पास के लोग सदमे में हैं तथा कई लोगों ने राजधानी में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।

Delhi Triple Murder Case: दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में बुधवार को पति-पत्नी और बेटी की हत्या में पुलिस ने कुछ घंटों बाद दंपति के बेटे को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसके अपने माता-पिता के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। पुलिस ने कहा कि राजेश कुमार (51), उनकी पत्नी कोमल (46) और उनकी बेटी कविता के शव बुधवार सुबह देवली गांव में उनके घर से बरामद किए गए थे और शवों पर चाकू के घाव थे। संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी रेंज) एस.के. जैन ने कहा कि दंपत्ति का बेटा अर्जुन एक प्रमुख संदिग्ध था, क्योंकि घटना का क्रम उसके बयानों से मेल नहीं खा रहा था। हमने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उसने यह अपराध इसलिए किया क्योंकि माता-पिता के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं थे। वह इसलिए भी परेशान था क्योंकि उसके माता-पिता बहन को उससे ज्यादा पसंद करते थे।

Delhi Triple Murder Case

दिल्ली 'तिहरा हत्याकांड

दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक दंपति और उनकी बेटी की घर के अंदर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस घटना से आस-पास के लोग सदमे में हैं तथा कई निवासियों ने राजधानी में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। दंपति का बेटा अर्जुन जब सुबह सैर करके लौटा तो उसे तीनों का शव पड़ा मिला। कोमल के भाई सतीश कुमार ने बताया कि यह उनकी शादी की 27वीं सालगिरह थी।

End of Feed