क्राइम

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने हत्यारोपी एक बदमाश को गोली मारकर किया घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2023, 08:31 PM IST

Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने घासी पुरा गांव इलाके में जेन आलम नामक व्यक्ति को गोली मार दी, उनके पैर में गोली लगी है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Delhi Encounter News: दिल्ली के द्धारका इलाके से मुठभेड़ की खबर सामने आई है, हत्या के मामले में फरार एक बदमाश को पुलिस ने गोली मारकर घायल कर दिया है, वो एक हत्या के केस में फरार था, पुलिस का सामना होने पर उसने पुलिस पर गोली चलाई तो पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी।

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने घासी पुरा गांव इलाके में एक व्यक्ति को गोली मार दी, उनके पैर में गोली लगी है, उसका नाम जेन आलम है वो नजफगढ़ में हुई एक हत्या के मामले में फरार था।

उसका भाई सलीम एक गोदाम में चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया, जेन आलम अपने दस साथियों के साथ वहां पहुंचा और एक की चाकू मारकर हत्या कर दी, वह भाग रहा था, आज उसे देखा गया और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन उसने गोलियां चला दीं।

पुलिस ने जवाबी हमला किया आलम को पैर में गोली लगी है उन्होंने तीन राउंड गोलियां चलाईं, जवाब में पुलिस ने चार राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें उनके पैर में गोली लगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article