लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर 'जगदीश उर्फ जैक' पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कामयाबी

Lawrence Bishnoi Sharp Shooter: आरोपी दिल्ली के छावला इलाके में हुई फायरिंग और करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने के दो सनसनीखेज मामलों में वांछित था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (साउथ-वेस्टर्न रेंज) ने विदेश में बैठे हैरी बॉक्सर- अनिल पंडित- सचिन उर्फ गोलू गैंग के सक्रिय सदस्य जगदीश उर्फ जैक को पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के छावला इलाके में हुई फायरिंग और करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने के दो सनसनीखेज मामलों में वांछित था। स्पेशल सेल की टीम ने करीब 2,500 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Lawrence Bishnoi gang

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी (फाइल फोटो)

पहला मामला 12 जनवरी 2026 का है। छावला के रहने वाले एक कारोबारी को इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बताया और कारोबारी व उसके दोस्त से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे नहीं मिलने पर 19-20 मार्च की रात उनके जिम पर तीन राउंड फायरिंग की गई। बाद में फिर फोन कर फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में फायरिंग करने वालों में जगदीश भी शामिल था।

End of Feed