क्राइम

दूसरी औरत के प्यार में ऐसा पागल हुआ मर्द कि महाकुंभ ले जाकर पत्नी को मार डाला

प्रयागराज के एक लॉज में हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्यारा महिला का पति ही निकाला, जिसने महिला को महाकुंभ नहाने के बहाने प्रयागराज लाया और उसकी हत्या कर दी।

Image

महाकुंभ ले जाकर पत्नी की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

महाकुंभ में रोज हजारों लोग पहुंच रहे हैं, संगम में डुबकी लगा रहे हैं, अच्छे की कामना कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो यहां जाकर भी पाप ही रहे हैं, इन्हीं में से एक है दिल्ली का रहने वाला अशोक वाल्मिकी। अशोक वाल्मिकी को एक दूसरी महिला से इश्क था, इस इश्क में उसकी पत्नी बाधा बन रही थी, इसलिए अशोक उसे महाकुंभ नहाने के बहाने ले गया और उसकी कत्ल कर डाला।

महाकुंभ ले जाकर पत्नी को मार डाला

ये घटना 19 फरवरी की है। झूंसी पुलिस तो 19 फरवरी को एक लॉज में एक महिला की लाश मिली। महिला को चाकू मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने काफी कोशिश की, लाश की पहचान नहीं कर पाई। पुलिस ने मृतक महिला की तस्वीर को आसपास के थानों में भेज दिया और उस शख्स की तलाश में जुट गई जो महिला के साथ आया था, लेकिन सफल नहीं हो पाई।

जब आरोप खुद पहुंचा थाने

इसके बाद इस मामले में ट्विस्ट आया, अशोक दारागंज थाने पहुंचा। अशोक के साथ और दो लोग आए, पत्नी के लापता होने की बात कही। उसने कहा कि पत्नी के साथ महाकुंभ आया था, पत्नी बिछड़ गई है, मिल नही रही है। दारागंज थाने ने झूंसी पुलिस ने आई फोटो को दिखाया तो अशोक ने पहचान लिया कि उसी की पत्नी है।

अवैध संबंध में हत्या

पुलिस समझ गई कि अशोक ही वो शख्स है जो लॉज में मृतक महिला के साथ आया था, उसने सख्ती से पूछताछ की। अशोक पहले तो पुलिस को भटकाते रहा फिर जाकर स्वीकार किया कि उसी ने महिला को मारा है। अशोक ने बताया कि मृतक उसकी पत्नी है। अशोक ने पुलिस को बताया कि उसका एक दूसरी महिला से संबंध है, इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए महाकुंभ लेकर आया और उसकी हत्या कर दी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article