आदित्य बन अबू हसन ने हिंदू लड़की को फंसाया, बनाया संबंध; राज खुलने पर दी खौफनाक सजा!

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 2, 2023, 05:00 PM IST

Delhi Love Jihad: दिल्ली में लव जिहाद के एक मामले को लेकर पुलिस को शिकायत मिली है। लड़की ने पुलिस की दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके साथ एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़के के नाम पर धोखे से फंसाया और फिर उसके साथ संबंध बनाया। बाद में जब सच्चाई सामने आई तो उसके साथ मारपीट करने लगा।

Delhi Love Jihad: दिल्ली में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर थाने में अबू हसन जैदी नाम के मुस्लिम युवक के खिलाफ रेप, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। अबू हसन के खिलाफ हिंदू महिला ने धोखाधड़ी शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और जबरन धर्म परिवर्तन करवाने की शिकायत की है।

महिला ने बताया कि उसके साथ आरोपी ने बहुत अत्याचार किया है। इतना मारता पीटता था कि उसका गर्भपात तक हो चुका है। उसे जबरन भैंस का मांस खिलाया जाता था। जिससे उसकी तबीयत खराब हो जाती थी।

End of Feed