दिल्ली में सब्जी बनाने को लेकर हुआ ऐसा विवाद, पति ने बंदूक निकालकर पत्नी को मार दी गोली

Delhi Crime News: दिल्ली के तिगड़ी में सब्जी बनाने के मामूली विवाद में पति ने 31 वर्षीय पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। भागते आरोपी को पड़ोसियों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा।

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के संगम विहार स्थित तिगड़ी इलाके से एक हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार शाम महज सब्जी पकाने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक सिरफिरे पति ने अपनी 31 वर्षीय पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी पति को मुस्तैद पड़ोसियों ने मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

delhi crime news

दिल्ली में पति ने पत्नी को मारी गोली (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

End of Feed