ममता हुई शर्मसार... नवजात बेटी की गला दबाकर मां ने की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला ने चौथी बार बेटी होने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को बैग में छिपाकर उसे पास की छत पर फेंक दिय। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Delhi Crime: ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना दिल्ली के ख्याला इलाके से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक मां ने अपनी ही 6 दिन की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी।। बता दें, ये महिला की चौथी बार बेटी थी। महिला ने हत्या के बाद बच्ची की बॉडी को बैग में छिपा कर पड़ोस के मकान की छत पर रख दिया। महिला ने पुलिस को बच्ची के गायब होने की जानकारी दी। पूछताछ के दौरान पुलिस को माँ के व्यवहार पर शक हुआ तो पुलिस ने सख्ती से की पूछताछ। जिसके बाद माँ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। और बताया कि ये उसकी चौथी बेटी थी। समाज के तानों से तंग आकर उसने अपनी इस नवजात बेटी की गुस्से में आकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस मां की मानसिक स्थिति को देखते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं।

End of Feed