NO BALL: क्रिकेट मैच के दौरान, नो बॉल को लेकर इतनी बड़ी बात कि शख्स की चाकू मारकर कर दी हत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 4, 2023, 12:03 AM IST

Murder in Cricket Match: देश में क्रिकेट को लेकर लोगों में भारी जूनून है और कभी कभी इसे लेकर विवाद भी बढ़ जाता है, ऐसा ही मामला कटक से सामने आया है जहां नो बॉल को लेकर एक शख्स की हत्या कर दी गई।

NO BALL in Cricket Match: ओडिशा के कटक जिले में एक क्रिकेट मैच के दौरान 22 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मार कर उस वक्त हत्या कर दी गई, जब उसने एक गेंद को 'नो-बॉल' घोषित नहीं करने पर अंपायर को हमले से बचाने की कोशिश की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

murder

कटक में नो बॉल को लेकर एक शख्स की हत्या कर दी गई

उन्होंने बताया कि रविवार को चौद्वार पुलिस थाना क्षेत्र स्थित महिषानंद गांव में एक क्रिकेट मैच हो रहा था, जिस दौरान दो टीम के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गई क्योंकि संग्राम राउत नाम के मुख्य आरोपी ने अंपायर को एक गेंद को 'नो-बॉल' घोषित करने के लिए मजबूर किया।

End of Feed