क्राइम

Punjab:गुरदासपुर में पंजाब पुलिस के ASI ने पत्नी-बेटे और पालतू कुत्ते को मारी गोली फिर खुद भी कर लिया सुसाइड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2023, 11:04 PM IST

गुरदासपुर में पंजाब पुलिस के ASI ने अपनी पत्नी, बेटे और अपने पालतू कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी, बाद में एएसआई खुद को भी गोली मार ली।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस ASI ने अपनी पत्नी, बेटे और पालतू कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी इसके पीछे की वजहगृह क्लेश बताई जा रही है, पूरी घटना पड़ोस में रहने वाली महिला ने देख ली जिसके बाद ASI भूपिंदर सिंह उसका अपहरण कर अपने साथ ले गया बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया है, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई, खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया

क्या था मामला

पंजाब पुलिस में तैनात एएसआई जिसका नाम भूपिंदर सिंह है उसने 40 साल की पत्नी बलजीत कौर और 19 साल के बेटे बलप्रीत सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी, इससे भी मन नहीं भरा तो अपने पालतू कुत्ते को भी गोली मार दी, इसके बाद ASI एक महिला जिसने ये सारा वाकया देखा था उसको भी अगवा कर साथ ले गया और एक घर में छुप गया, जिस घर को पुलिस ने घेर लिया।

ASI ने खुद को भी गोली मार ली

यह देखकर ASI ने खुद को भी गोली मार ली उसे अचेत हालत में अस्पताल ले जाया गया है इस घटना से पहले पुलिस ने अगवा की गई महिला को छुड़ा लिया इसके बाद पुलिस ने अगवा की गई महिला का चेकअप अस्पताल में करवाया, वहीं इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article