क्राइम

दिल्ली बर्गर किंग शूटआउट के तीनों बदमाशों का STF ने किया एनकाउंटर, भाऊ गैंग के थे सदस्य

पिछले महीने की शुरूआत में पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में बर्गर किंग आउटलेट के बाहर कुल 40 गोलियां चलाई गईं थी, जिसमें एक 26 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। ये बदमाश इसी मामले में वांटेड थे।

Image

दिल्ली बर्गर किंग शूटआउट के तीनों बदमाश मारे गए

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा में दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन
  • मार गिराया तीन बदमाश
  • हरियाणा पुलिस के साथ एनकाउंटर को दिया अंजाम

दिल्ली बर्गर किंग शूटआउट के तीनों गैंगस्टरों को पुलिस ने मार गिराया है। भाऊ गैंग के ये तीनों सदस्य शुक्रवार को एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए, जिसके बाद गोलीबारी में ये मारे गए।

हरियाणा में हुआ एनकाउंटर

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और हरियाणा पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स के संयुक्त अभियान में तीन बदमाशों को मार गिराया गया, जिनकी पहचान आशीष कालू, विक्की रिधाना और सनी गुज्जर के रूप में हुई है। आशीष कालू और विक्की रिधाना पुर्तगाल में मौजूद वांछित गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के करीबी सहयोगी थे। एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ सोनीपत के खरखौदा इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि हरियाणा और दिल्ली पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

18 जून को हुआ था शूटआउट

18 जून को तीन लोग बाइक पर आउटलेट पर आए। पुलिस के मुताबिक, उनमें से एक हथियार लेकर बाहर खड़ा रहा और निगरानी करने लगा, जबकि बाकी दो अंदर गए और 26 वर्षीय अमन जून पर कुल 40 राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

किसने ली थी हत्या की जिम्मेदारी

गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपने एक करीबी सहयोगी "शक्ति दादा" की हत्या का बदला लेने के लिए गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। हिमांशु लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का प्रतिद्वंद्वी है और उसने हाल ही में दिल्ली और हरियाणा के आसपास कई हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया है

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article