हैवानियत! गंडासे से सिर पर अटैक, फिर सरेराह घसीटा, सामने आया VIDEO तो बोलीं DCW चीफ- महिला सुरक्षा बस कागजों में

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 19, 2023, 06:30 PM IST

रविवार (19 फरवरी, 2023) को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष ने इस वीडियो को री-ट्वीट करते हुए लिखा- यह वीडियो बेहद भयानक है! हर दिन देश के किसी न किसी कोने से दरिंदगी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक शख्स ने गंडासे से पहले लड़की के सिर पर कथित तौर पर अटैक किया और फिर सरेराह उसे बुरी तरह घसीटा। दावा है कि यह पूरा तमाशा करीब डेढ़ घंटे तक चला और लोग तमाशबीन बने रहे। आरोप है कि पुलिस भी इस मामले में उस समय कुछ न कर पाई। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल लड़की की स्थिति नाजुक है।

raipur viral video

वायरल क्लिप में आरोपी इस कदर लड़की को सरेराह घसीटते नजर आया था। (वीडियो स्क्रीनग्रैब)

दरअसल, 10 सेकेंड की वायरल क्लिप में एक शख्स एक लड़की के बाल पकड़कर उसे जबरन घसीटकर ले जाता नजर आया। वह दूसरे घाथ में गंडासा लिए थे और लड़की की कमीज पर खून के कुछ निशान दिख रहे थे। आरोप है कि शख्स ने उसके सिर पर गंडासे से वार किए, जिसके बाद वह लहूलुहान हो गई थी। रात के समय इस घटना को किसी ने अपने मोबाइल में पीछे से कैद कर लिया था।

End of Feed