क्राइम

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई का वीडियो हुआ वायरल, हाथ में पिस्टल लिए धमकाते आ रहे नजर; देखें Video

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 19, 2023, 11:41 PM IST

Baba Dhirendra Shastri Brother: सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो 11 फरवरी की रात के 2 बजे का है। इस वीडियो को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर धमकाने का आरोप लग रहा है।

Baba Dhirendra Shastri Brother: बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बागेश्वर बाबा के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग किसी को धमका रहे हैं।

क्या है वीडियो में

बाबा के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग का मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक शादी में धमकाने और एक व्यक्ति को गालियां देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एमपी के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के धर्मगुरु के छोटे भाई को सरेआम पिस्तौल लेकर एक अज्ञात व्यक्ति को धक्का देते और धमकाते हुए देखा जा सकता है।

वजह साफ नहीं

हालांकि, दोनों के बीच किस बात को लेकर कहासुनी हुई, इसका पता नहीं चल सका है। ट्विटर पर शेयर किए जा रहे सभी वीडियो में बाबा का भाई साफ नजर आ रहे हैं। इस मामले को लेकर अब पुलिस प्रशासन से सवाल पूछा जा रहा है कि वो कब कार्रवाई करेंगे?

क्या कर रही है पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री हिंदू राष्ट्र और अपने चमत्कारों को लेकर काफी चर्चा में हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article