'प्राइवेट पार्ट्स को दिए गए करंट के झटके', मेगर मशीन का किया इस्तेमाल; रेणुकास्वामी मर्डर केस में अभिनेता दर्शन के खिलाफ चार्जशीट दायर

Renukaswamy Murder Case: रेणुकास्वामी मर्डर केस में एक्टर दर्शन थुगुदीपा समेत 17 आरोपियों के खिलाफ 3991 पन्नों की चार्जशीट दायर की गई है। इसमें केस से जुड़े कई अहम खुलासे हुए हैं। चार्जशीट में लिखा है कि कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन और उसके गिरोह द्वारा हमला किए जाने के बाद रेणुकास्वामी की छाती की हड्डियां टूट गईं थी।

Renukaswamy Murder Case: कर्नाटक पुलिस ने रेणुकास्वामी के सनसनीखेज अपहरण और हत्या मामले में आरोपपत्र पेश किया, जिसमें जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन की भूमिका स्थापित की गई है और उनकी मौत से पहले क्रूर और अमानवीय यातना का भी विवरण दिया गया है। जानकारी के अनुसार, चार्जशीट में लिखा है कि कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन और उसके गिरोह द्वारा हमला किए जाने के बाद रेणुकास्वामी की छाती की हड्डियां टूट गईं। उसके शरीर पर कुल 39 चोटों के निशान हैं। पीड़ित के सिर पर भी गहरा घाव है। इसमें कहा गया है कि गिरोह ने कथित तौर पर रेणुकास्वामी के निजी अंगों में बिजली के झटके देने के लिए मेगर मशीन का इस्तेमाल किया था, जो इन्सुलेशन प्रतिरोध को मापने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक उपकरण है। आरोपपत्र में कहा गया है कि दर्शन और उसके गिरोह ने रेणुकास्वामी के अंडकोष को नुकसान पहुंचाने के लिए मेगर डिवाइस का इस्तेमाल किया।

Renukaswamy Murder Case

रेणुकास्वामी मर्डर केस में पुलिस ने दायर की चार्जशीट

रेणुकास्वामी को सहनी पड़ीं अमानवीय यातनाएं

एक अन्य सूत्र ने बताया कि रेणुकास्वामी को मौत के घाट उतारने से पहले अभूतपूर्व एवं अमानवीय यातनाएं सहनी पड़ीं। चार्जशीट में कहा गया है कि हत्या करने के बाद दर्शन और अन्य आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने प्रभाव और पैसे का इस्तेमाल किया और सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने आरोपों से बचने के लिए अन्य व्यक्तियों को भी फंसाने की कोशिश की। इसमें कहा गया कि अपराध करने के साझा इरादे से उन्होंने भौतिक, तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य नष्ट कर दिए तथा अन्य साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया।

End of Feed