जयपुर

Jaisalmer Gang Rape: जैसलमेर में दलित युवती से गैंगरेप, 5 युवकों ने ये चीज खिलाकर वारदात को दिया अंजाम

Jaisalmer Girl Gang Rape: राजस्थान में जैसलमेर में दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच युवकों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया।

Image

जैसलमेर में दलित युवती से गैंगरेप

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jaisalmer Girl Gang Rape: जैसलमेर में 19 साल की दलित छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने संबंधित महिला थाना में सामूहिक दुष्कर्म होने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि 28 अगस्त की रात पांच युवकों ने युवती को जैसलमेर ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया, इसके बाद बारी-बारी से उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना संज्ञान में आने पर पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।

शीला पदार्थ खिलाकर किया गैंगरेप

पीड़ित युवती बाहरी जिले की है और वह जैसलमेर के एक गांव में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसी गांव के रहने वाले पांच युवकों की उस पर पहले से नजर थी। आरोप है कि सभी ने उसे जबरदस्ती उठाकर जैसलमेर शहर ले गए और वहां पर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर सभी ने दुष्कर्म किया। दो सितंबर को युवती नशे की हालत में ग्रामीणों को गांव में मिली थी, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता को जवाहिर हॉस्पिटल में भर्ती कर उसका इलाज करवाया।

जैसलमेर एएसपी प्रियंका कुमावत ने बताया कि इलाज के बाद पीड़िता को सखी केंद्र में रखा गया और उसके परिजनों को इस बात की जानकारी दी गई। युवती के परिजनों ने सभी आरोपियों के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म होने के संबंध में केस दर्ज कराया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!