क्राइम

NEET Paper Leak: हजारीबाग स्कूल के प्रिंसिपल अहसान उल हक को CBI ने किया गिरफ्तार, वाइस प्रिंसिपल भी अरेस्ट

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में सीबीआई ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। देश के कई राज्यों में सीबीआई जांच कर रही है।

Image

सीबीआई ने हजारीबाग स्कूल के प्रिंसिपल अहसान उल हक को किया गिरफ्तार

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • सीबीआई कर रही है नीट पेपर लीक मामले की जांच
  • नीट पेपर लीक में सीबीआई ने दर्ज किए हैं 6 एफआईआर
  • देश के कई राज्यों में सीबीआई मार चुकी है छापे

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक केस में हजारीबाग स्कूल के प्रिंसिपल अहसान उल हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। अहसान उल हक का एनटीए से संबंध था।

NTA का सिटी कॉर्डिनेटर था अहसान उल हक

अहसान उल हक NTA का सिटी कॉर्डिनेटर था और इम्तियाज वायस प्रिन्सिल के साथ इस स्कूल के सेंटर का कॉर्डिनेटर भी था। आज गिरफ्तार करके इनको हजारीबाग से बिहार ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ओएसिस स्कूल के प्रधानाचार्य एहसानुल हक को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा पांच मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के लिए हजारीबाग का नगर समन्वयक बनाया गया था। उन्होंने बताया कि उप-प्रधानाचार्य इम्तियाज आलम को एनटीए का पर्यवेक्षक और ओएसिस स्कूल का केंद्र समन्वयक नियुक्त किया गया है।

छह मामले हैं सीबीआई के पास

सीबीआई पेपर लीक मामले के सिलसिले में जिले के पांच और लोगों से भी पूछताछ कर रही है। सीबीआई ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) पेपर लीक मामले में छह प्राथमिकी दर्ज की हैं।

गोधरा से गिरफ्तार आरोपियों सीबीआई का एक्शन

इससे पहले सीबीआई ने शुक्रवार को पंचमहल जिले के गोधरा में पांच मई को नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं में कथित रूप से शामिल रहने के मामले में गुजरात पुलिस द्वारा गिरफ्तार पांच लोगों में से चार लोगों की चार दिन की रिमांड की अपील की। सीबीआई के वकील ध्रुव मलिक ने जिला अदालत को सूचित किया कि गुजरात पुलिस ने पहले जांच की है, लेकिन एजेंसी को इन आरोपियों को हिरासत में लेने की जरूरत है, क्योंकि वह नये सिरे से जांच कर रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article