देश

पांच महीने बाद हेमंत सोरेन को मिली जेल से आजादी, जमीन घोटाले में हाईकोर्ट से आज ही मिली है बेल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लोकसभा चुनाव से पहले ईडी ने गिरफ्तार किया था। हेमंत सोरेन पर जमीन खरीद में घोटाला करने का आरोप है।

Image

हेमंत सोरेन जेल से रिहा

KEY HIGHLIGHTS
  • रांची हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन को मिली है जमानत
  • हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को किया गया था गिरफ्तार
  • गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने सीएम पद से दे दिया था इस्तीफा

जमीन घोटाले में जमानत मिलने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से जब हेमंत सोरेन बाहर निकले तो वहां पर उनकी पार्टी के नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी दिखी। जो अपने नेता के समर्थन में लगातार नारेबाजी कर रही थी।

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का लिया आशीर्वाद

एक अधिकारी ने कहा कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद हेमंत सोरेन को जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन ने न्यायपालिका और लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। जेल से रिहा होने पर सोरेन लोगों की ओर हाथ हिलाते और अपने पिता और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से आशीर्वाद लेते दिखे।

जेल से बाहर आने के बाद क्या बोले हेमंत सोरेन

अपनी जमानत पर झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- "मुझे 5 महीने तक सलाखों के पीछे रखा गया...हम देख रहे हैं कि कैसे न्यायिक प्रक्रिया में सिर्फ दिन या महीने नहीं बल्कि सालों लग रही है...आज, यह पूरे देश के लिए एक संदेश है कि कैसे हमारे खिलाफ साजिश रची गई...हमने जो लड़ाई शुरू की और जो संकल्प लिए, हम उन्हें पूरा करने के लिए काम करेंगे।"

31 जनवरी को ईडी ने किया था गिरफ्तार

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने 31 जनवरी को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। ईडी ने उन पर फर्जी लेनदेन और जाली दस्तावेजों के जरिए रिकॉर्ड में हेरफेर करने और रांची में करोड़ों रुपये की 8.86 एकड़ जमीन हासिल करने का आरोप लगाया है।

गिरफ्तारी से पहले सोरेन ने दिया था इस्तीफा

हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। क्योंकि उन्हें ये आशंकी थी कि ईडी उन्हें गिरफ्तार करने वाली है। ईडी गिरफ्तारी से पहले उनसे पूछताछ भी कर चुकी है। इस्तीफे के बाद ईडी ने उनसे लंबी पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!