बिहार में अपराधी बेलगाम! पशु तस्कर ने थानाध्यक्ष के सिर में मारी गोली, जानें वारदात से जुड़ी हर बात

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2023, 04:32 PM IST

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का कहर बढ़ता जा रहा है। समस्तीपुर में पशु तस्करों ने दिनदहाड़े थानाध्यक्ष को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मवेशी तस्करों पर कार्रवाई करने पहुंचे मोहनपुर ओपी थानाध्यक्ष को अपराधियों ने गोली मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर में इन दिनों अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो अब खाकी को भी अपना निशाना बना रहे हैं। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र का है। जहां मवेशी तस्करी की सूचना पर रेड करने पहुंचे मोहनपुर ओपी थानाध्यक्ष नंद किशोर यादव को अपराधियों ने गोली मार दिया। गंभीर स्थिति में उन्हें दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

Firing, Bihar, Samastipur

बिहार के समस्तीपुर में थानाध्यक्ष को मारी गोली।

थानाध्यक्ष के सिर और आंख के बीच लगी गोली

इस वारदात पर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि मोहनपुर ओपी क्षेत्र में इन दोनों मवेशी चोरी की घटना हो रही थी। मवेशी तस्कर की सूचना पर थानाध्यक्ष नंद किशोर यादव दलबल के साथ दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में छापामारी करने पहुंचे थे। इस दौरान अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी के दौरान मोहनपुर ओपी थानाध्यक्ष के सिर और आंख के बीच गोली लग गई। और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।

End of Feed