क्राइम

Budaun Judge Case: बदायूं महिला जज मौत मामले में बड़ा खुलासा, आत्महत्या नहीं हत्या का दावा, डायरी खोलेगी राज!

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 4, 2024, 09:45 PM IST

Budaun Judge Case: शनिवार सुबह करीब 9 :30 बजे यूपी के मऊ जनपद की रहने वाली ज्योत्सना राय का शव उनके आवास पर लटका हुआ पाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई थी।

Image

बदायूं महिला जज मौत मामले में हत्या का दावा

Photo : Twitter

Budaun Judge Case: बदायूं महिला जज ज्योत्सना राय की मौत के मामले में अब खुलासे पर खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जिस मौत को आत्महत्या मान रही थी, उसमें अब हत्या का एंगल सामने आ रहा है। जज ज्योत्सना राय के पिता और भाई ने दावा किया है कि उसकी हत्या हुई है, ज्योत्सना राय ने आत्महत्या नहीं की है।

जांच में जुटी पुलिस

महिला जज ज्योत्सना राय के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस नें मुकदमा दर्ज महिला जज के शव को पैनल से पोस्टमार्टम करा कर शव उनके परिजनों सौंप दिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।

शनिवार को मिली थी लाश

शनिवार सुबह करीब 9 :30 बजे यूपी के मऊ जनपद की रहने वाली ज्योत्सना राय का शव उनके आवास पर लटका हुआ पाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई थी। जज की सुसाइड की खबर पाकर उनके परिजन बदायूं पहुंचे, जिसके बाद पिता ने पुलिस को दी तहरीर में अज्ञात लोगों पर बेटी को मारकर लटकाने का आरोप लगाया।

डायरी के पन्ने फटे मिले

जज ज्योत्सना राय के भाई ने पुलिस जांच पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कोई दरवजा तोड़कर अंदर घुसा है, उसमें लॉक ही नहीं था, पुलिस को उसके फिंगर प्रिंट लेना चाहिये था जो नहीं लिए गए। डायरी के कई पेज फटे हुए थे, पुलिस को पूरे मामले की जांच सही ढंग से करना चाहिए।

पुलिस ने क्या कहा

सीओ सिटी आलोक मिश्रा नें बताया कि कल सूचना मिली थी कि महिला जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। जब उनके परिजन बदायूं पहुंचे तो उन्होंने बताया कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती है। उन्हें किसी ने मारकर लटकाया है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पैनल से पोस्टमार्टम करा कर शव उनके परिजनों क़ो सुपुर्द कर दिया है। मामले में जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article