बिहार में अपराधियों की खैर नहीं, सजा के बाद अब संपत्ति भी होगी जब्त, पुलिस के रडार पर सभी बड़े गैंग

Bihar News : एडीजी ने बिहार पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन पूरी सख्ती से करने की बात दोहराते हुए कहा कि हाल में पटना के पास दानापुर में जीवा ज्वेलरी दुकान और आरा के तनिष्क शोरूम में हुई लूट की घटनाओं में मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद दो कुख्यात पाए गए हैं। इसमें प्रिंस उर्फ चंदन और शेरू शामिल है।

Bihar News : बिहार में अब अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने के साथ ही उनकी अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा। आपराधिक गतिविधियों की बदौलत जमा की गई अकूत संपत्ति की पहचान कर इन्हें जब्त किया जाएगा। सभी जिलों को ऐसे अपराधियों की पहचान कर सूची भेजने के लिए कहा गया है। यह जानकारी एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में पेशेवर अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का प्रावधान है। ऐसे अपराधियों की संपत्ति पुलिस के रडार पर है। इन पर जल्द कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कुख्यात अपराधियों का जिलावार डोजियर तैयार हो रहा है। एसटीएफ ने अब तक 3 हजार नक्सली या नक्सली गतिविधियों में शामिल लोगों के अलावा सभी जिलों के 4 हजार अपराधियों का डाटाबेस तैयार किया गया है। इसके आधार कार्रवाई की जाएगी।

bihar police

अपराधियों पर नकेल कसेगी बिहार पुलिस।

जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही पुलिस

एडीजी ने बिहार पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन पूरी सख्ती से करने की बात दोहराते हुए कहा कि हाल में पटना के पास दानापुर में जीवा ज्वेलरी दुकान और आरा के तनिष्क शोरूम में हुई लूट की घटनाओं में मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद दो कुख्यात पाए गए हैं। इसमें प्रिंस उर्फ चंदन और शेरू शामिल है। इन्हें पूछताछ करने के लिए जल्द ही रिमांड पर लेकर बिहार पुलिस आएगी। पुरुलिया जेल में बंद इन दोनों अपराधियों के सेल की तलाशी में कुछ संदिग्ध इलेक्ट्रिक उपकरण भी मिले हैं। इनकी जांच में लूट से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं। ऐसी कुछ अन्य घटनाओं में भी जेल में बंद कुछ पुराने कुख्यात अपराधियों की संलिप्तता सामने आई है। ऐसे अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed