क्राइम

बिहार में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद, बेगुसराय में पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; दरोगा समेत 6 घायल

बिहार में अप्रैल 2016 से ही शराब की बिक्री और पीने पर रोक लागू है, इसके बाद भी शराब तस्करी के जरिए घर-घर पहुंचते रहने का आरोप लगते रहा है।

Image

बिहार में पुलिस पर हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

बिहार में शराबबंदी भले ही लागू है, लेकिन शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जा रहा है। बिहार के बेगुसराय में पुलिस की जमकर पिटाई हुई है। मिली जानकारी के 6 पुलिस वाले घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

लाखो थाना क्षेत्र की घटना

बिहार के बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र में कथित तौर पर देसी शराब बनाने में शामिल लोगों के समर्थकों द्वारा किये गए हमले में स्थानीय थानाध्यक्ष (एसएचओ) और एक उपनिरीक्षक (एसआई) समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। बेगूसराय पुलिस द्वारा रविवार को जारी एक बयान के अनुसार, यह घटना तब हुई जब लाखो पुलिस थाना के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की एक टीम शनिवार रात करीब 11 बजे बहादपुर मुसहरी टोला इलाके में कथित तौर पर देसी शराब बनाने में शामिल कुछ स्थानीय लोगों के घर पर छापा मारने गई थी।

पुलिस की टीम पर पथराव

मिली जानकारी के अनुसार कि पुलिस कर्मी जब मौके पर पहुंचे, तब अवैध शराब बनाने वालों के समर्थकों ने पुलिस दल पर पथराव कर दिया। घटना में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ‘‘घटना की सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।’’

पांच लोग गिरफ्तार

बयान के मुताबिक घायल पुलिसकर्मियों में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार और एसआई रविशंकर कुमार शामिल हैं। अधिकारियों ने चार अन्य घायल पुलिसकर्मियों के नाम का खुलासा नहीं किया। पुलिस ने बताया कि मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article