लखनऊ

लखनऊ में लव जिहाद, अरशद ने दक्ष्य बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, डेढ़ साल तक किया रेप

Love Jihad in Lucknow: लखनऊ में अरशद नाम के मुस्लिम युवक ने खुद का नाम दक्ष्य बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसके ब्लेकमैल किया और डेढ़ साल तक रेप किया। इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हुई। युवती ने इस मामले में मदेयगंज थाने में FIR दर्ज कराई है।

Image

लखनऊ में लव जिहाद का नया मामला

Love Jihad in Lucknow: लखनऊ से लव जिहाद का नया मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया। जिसके बाद आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बनाया। जिससे ब्लैकमेल करके वह युवती से डेढ़ सालों से दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दो बार कराया गर्भपात

युवती के अनुसार आरोपी युवक का नाम अरशद है, जिसने अपना नाम दक्ष्य बताया था। आरोपी युवक ने वीडियो के आधार पर पीड़िता के साथ डेढ़ साल तक जबरन शारीरिक संबंध बनाए, इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हुई। जिसके बाद आरोपी ने युवती का गर्भपात कराया। युवती का आरोप है कि अरशद उसे पार्क लेकर गया था, जहां उसका दोस्त साहिल मिला। साहिल और उसके दोस्तों ने युवती के साथ बदसलूकी की। जिसके बाद उसे प्रतिबंधित मांस खिलाने की भी कोशिश की। लेकिन उसने मना कर दिया।

हिंदू महासभा के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज

युवती ने अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी से संपर्क किया। उन्हें इस मामले के बारे में बताया। हिंदू महासभा के हस्तक्षेप के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। युवती ने मदेयगंज थाने में FIR दर्ज कराई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article