बिहार: एंबुलेंस में मृत मिली नर्स, मां ने लगाया गैंगरेप और हत्या का आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 12, 2023, 07:57 AM IST

बिहार के मोतिहारी में एक निजी नर्सिंग होम की एक नर्स मुजफ्फरपुर में रहस्यमय परिस्थितियों में एम्बुलेंस में मृत पाई गई। मृतका की मां ने नर्सिंग होम के एक डॉक्टर समेत 5 लोगों पर बेटी की हत्या से पहले दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पटना: बिहार के मोतिहारी में एक निजी नर्सिंग होम की एक नर्स शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में रहस्यमय परिस्थितियों में एक एम्बुलेंस में मृत पाई गई। 25 वर्षीय नर्स गुरुवार सुबह नर्सिंग होम गई थी लेकिन शाम को घर नहीं लौटी। मृतका की मां ने नर्सिंग होम के एक डॉक्टर समेत पांच लोगों पर बेटी की हत्या से पहले दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Crime in Bihar, gangrape with nurse

बिहार से मुजफ्फरपुर में नर्स की गैंगरेप के बाद हत्या!

मृतका की मां की शिकायत के आधार पर जिला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मोतिहारी पुलिस जिले के फेनहारा थाने में हत्या और बलात्कार से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

End of Feed