Bihar News: दरभंगा महाराज के करोड़ों के जेवरात बैंक लॉकर से गायब, पोते ने FIR कराई दर्ज

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2024, 08:14 PM IST

Darbhanga Maharaj Jewelry: 108 मंदिरों के देवी देवताओं के करोड़ों के बहुमूल्य जेवरात नाजायज ढंग से बैंक के बोल्ट से निकाल सुनार को बेचा, भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर भी संदेह के घेरे में बताया जा रहा है।

Darbhanga Maharaj Jewelry News: बिहार के दरभंगा राज परिवार द्वारा संचालित कामेश्वर रिलिजियस ट्रस्ट के 108 मंदिरों के देवी देवताओं के बहुमूल्य जेवरात भारतीय स्टेट बैंक के बोल्ट से गायब होने की सूचना के बाद दरभंगा राज परिवार में खलबली मच गई। आनन फानन में दरभंगा महाराज सर कामेश्वर सिंह के पौत्र कुमार कपिलेश्वर सिंह ने इस बात की लिखित सूचना विश्वविद्यालय थाना में की। आवेदन मिलते ही दरभंगा पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए ट्रस्ट के मैनेजर विष्णु कुमार मिश्र एवं उदय नाथ झा को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसके बाद गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर दरभंगा टावर स्थित स्वर्ण व्यवसाई शत्रुघ्न प्रसाद को गिरफ्तार कर गायब सामान को जप्त कर कारवाई में जुट गईं है।

Darbhanga Maharaj jewelery

प्रतीकात्मक फोटो

कामेश्वर सिंह के पौत्र कुमार कपिलेश्वर सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि महारानी कामसुंदरी देवी के एटॉनों उदयनाथ झा उर्फ विष्णु और कामेश्वर रिलिजियस ट्रस्ट के प्रबंधक केदारनाथ मिश्र एवं अन्य के द्वारा साजिश कर उक्त बोल्ट में रखे गए जेवरातों को निकालकर बेच दिया गया है। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि उक्त घटना को 15 से 20 दिन पहले ही अंजाम दिया गया है। महारानी अब काफी वृद्ध हो चुकी है। जिसके कारण वे अपने होशो हवास में प्रायः नहीं रहती है। जिसका नाजायज फायदा उठाकर उपरोक्त उदयनाथ झा ने कामेश्वर रिलिजियस ट्रस्ट के देवी देवताओं के मंदिर के करोड़ों की बेशकीमती संपत्ति को बेच दिया है।

End of Feed