Bihar News: बिहार में सिर्फ नाम का ही रह गया है सुशासन राज! 48 घंटे में 10 लोगों की हत्या

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2023, 11:38 AM IST

Bihar News: वैशाली में सौमवार को एक पैक्स अध्यक्ष को बदमाशों ने गोली मार दी है। उन्हें तीन गोलियां मारी गई हैं। पैक्स अध्यक्ष ललन सिंह को उस समय गोली मारी गई, जब वो मार्निंग वॉक पर निकले थे।

Bihar News: बिहार में अपराधियों के बुलंद हौंसलों को देखते हुए यह कहा जाने लगा है कि राज्य में जंगलराज रिटर्न हो चुका है। एक के बाद शहरों से हत्या की खबर आ रही है। किसी को मॉर्निंग वॉक के समय मार दिया जा रहा है, तो किसी को घर में घुसकर। कभी रेस्टोरेंट पर फायरिंग हो रही है तो कभी पैक्स अध्यक्ष पर। पुलिस कार्रवाई की बात कहती है, सीएम नीतीश कुमार अपराध न होने की बात कहते हैं, लेकिन सच यही है कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं।

End of Feed