क्राइम

गुजरात में लव जिहाद का मामला: खुद को हिंदू बताकर युवक ने हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, किया दुष्कर्म

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Aug 24, 2023, 02:40 PM IST

गुजरात में हिंदू लड़कियों को अपनी पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाने के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसी ही एक घटना पाटण शहर में सामने आई है।

Image

गुजरात में लव जिहाद

Gujarat Love Jihad: उत्तर गुजरात के पाटन शहर में लव जिहाद की घटना सामने आई है जिसमें एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर एक हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाने के बाद दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो पोस्ट कर देने की धमकी दी। प्रताड़ित युवती ने आखिर हिम्मत दिखाई और परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। आखिरकार पीड़ित युवती ने युवक के खिलाफ पाटन शहर के ए डिवीजन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कुछ ही घंटों में युवक को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच जारी है।

पहचान छिपाकर प्रेम संबंध के मामले बढ़े

गुजरात में हिंदू लड़कियों को अपनी पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाने के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसी ही एक घटना पाटण शहर में सामने आई है। जब पीड़िता एक लड़की की मौसी की बेटी की शादी में गई थी। शादी में मोहम्मद हुसैन बलूच नाम का युवक भी घोड़ी लेकर आया था। बाद में एक-दूसरे से मिलने पर युवक ने अपनी पहचान हिंदू राजपूत के रूप में बताई और युवती को प्रेम जाल में फंसाया।

शारीरिक संबंध बनाने के बाद लड़की को पता चला कि युवक हिंदू नहीं है बल्कि मुस्लिम है और लड़की ने बातचीत करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने लड़की को धमकाना शुरू कर दिया और अंतरंग तस्वीरें फैलाने की धमकी देकर युवती को बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी मुहम्मद हुसैन बलूच के खिलाफ पाटन शहर के ए डिविजन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।

End of Article