क्राइम

बिहार के बेतिया में अपराधियों ने एक युवक का किया अपहरण, CCTV फुटेज वायरल

बिहार के बेतिया में अपराधी बेखौफ दिख रहे है, हथियार के बल पे एक युवक का अपहरण हुआ है इस घटना का CCTV फुटेज वायरल हो रहा है।

बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का पिस्टल की नोंक पर अपहरण करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, मुफ्फसील थानाअंतर्गत महनागनी के शिवपूजन महतो के अपहरण का मामला सामने आया है, इसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है, सीसीटीवी में दिख रहा है कि हाफ स्वेटर पहने हाथ में पिस्टल लटकाए एक युवक को घसीटते हुए एक व्यक्ति ले जा रहा है।

जिसपर अपहरण का आरोप है, एक काली कार में शिवपूजन को बैठाकर उक्त व्यक्ति जबरन साथ लेकर जा रहा है, बताया जा रहा है कि शिवपूजन से जमीन लिखवाया गया फिर उसे छोड़ दिया गया, किसी बड़े होटल में अपहृत को रखा गया था और बाद में उसे छोड़ दिया गया, मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हमला बोला है

बेतिया में पिस्टल की नोक पे हुई वारदात की घटना पर बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हमला बोला है, मामले में बेतिया सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि 11 जनवरी की शाम शिवपूजन महतो पिता स्व राम महतो सकिन माहना गनी थाना मुफस्सिल का आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें उन्होंने लिखा है कि जब ये भोला शाह के राइस मिल में काम कर रहे थे तभी रवि कुमार उर्फ पीनू पावर हाउस चौक वहां आए और पिस्टल दिखाकर गाली देकर मारपीट करते हुए अपनी गाड़ी में बिठाए और अपने होटल पुष्पांजलि ले गए।होटल में सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिए।

प्राथमिकी दर्ज कर उचित विधिक कार्यवाही की जा रही है

इस संबंध में पुलिस को एक वीडियो प्राप्त हुआ है जिसमें पिस्टल लहराते हुए रवि कुमार उर्फ पीनू पीड़ित को अपनी गाड़ी में बिठाते हुए नजर आ रहे है। उपरोक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article