शहर

भुवनेश्वर में सनसनीखेज घटना, महिला का अपहरण; दोस्त की बेरहमी से पिटाई

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के लुंबिनी विहार इलाके में सोमवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चार अज्ञात बदमाशों ने एक महिला का अपहरण कर लिया और उसके पुरुष साथी की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की।

Image

भुवनेश्वर में महिला का अपहरण

Photo : Times Now Digital

Bhubaneswar News: ओडिशा के भुवनेश्वर शहर के लुंबिनी विहार इलाके में सोमवार को चार अज्ञात बदमाशों ने एक महिला का अपहरण कर लिया और उसके पुरुष साथी की कथित तौर पर पिटाई की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शहर के मैत्री विहार थानाक्षेत्र में देर रात डेढ़ बजे उस समय हुई, जब महिला अपने पुरुष साथी के साथ घर लौट रही थी।

पुलिस द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया

पुलिस के अनुसार, महिला को अपहरण के करीब पांच घंटे बाद बरामद किया गया। पुलिस द्वारा तलाशी अभियान शुरू किये जाने के बाद बदमाशों ने महिला को बरमुंडा इलाके में कथित तौर पर छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि बदमाश एक सफेद कार में आए और महिला को जबरन ले जाने से पहले उन्होंने व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई की।

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

पुलिस के मुताबिक, आकाश सिंह नाम के व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं हैं और उसका शहर के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस आयुक्तालय के कर्मचारी आरोपियों को पकड़ने के लिए भुवनेश्वर शहर और उसके आसपास के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article