Delhi Murder: दिल्ली मे कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Delhi businessman murder: पुलिस जांच के दौरान पता चला कि सब-इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह लगातार गोलू के संपर्क में था और हत्या के बाद उसे पैसों की मदद भी दी थी। पुलिस के पास इस संबंध में पुख्ता तकनीकी साक्ष्य हैं।

Delhi businessman murder: दिल्ली के शाहदरा स्थित फर्श बाजार इलाके में 8 दिसंबर 2024 को एक 52 वर्षीय कारोबारी सुनील जैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक सब-इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जो दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में तैनात था। पुलिस का कहना है कि सब इंस्पेक्टर सुखबीर ने हत्या के आरोपियों को पनाह देने और आर्थिक मदद पहुंचाने में भूमिका निभाई थी।

Delhi businessman murder

दिल्ली पुलिस ने एक सब-इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह को गिरफ्तार किया है

जांच में सामने आया कि सुनील जैन की हत्या गलती से कर दी गई, क्योंकि उनकी कद-काठी लक्ष्य नाम के असली टारगेट से मिलती-जुलती थी। असल में अपराधियों का निशाना लक्ष्य था, जिस पर दिवाली की रात फर्श बाजार इलाके मे प्रॉपर्टी डीलर आकाश शर्मा और उनके 16 साल के भतीजे ऋषभ शर्मा की हत्या की साजिश रचने का आरोप था। इसी के चलते गैंगस्टर हाशिम बाबा के गिरोह के बदमाश अनिल उर्फ सोनू मटका ने आकाश और ऋषभ को गोली मार दी थी।

End of Feed