क्राइम

Killer Husband: पति ही निकला पत्नी का कातिल, कारोबारी ने सुपारी देकर करवाया बेरहमी से कत्ल-Video

Husband killed wife in Ludhiana: लुधियाना में पुलिस ने महिला के पति समेत 6 लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Image

पुलिस ने उसके पति समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया (फाइल फोटो)

Killer Husband: पंजाब के लुधियाना में कारोबारी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आलोक कुमार अपनी पत्नी लिप्सी मित्तल के साथ डिनर करने के लिए घर से निकलते हैं और जब वह डिनर करके घर वापस आ रहे थे तो रास्ते में उनकी पत्नी की कुछ अज्ञात लोगों ने हमला करके जख्मी कर दिया और उसके इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई।

कारोबारी की अपनी पत्नी की हत्या मामले में पुलिस ने उसके पति समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि पति ने ही डिनर के बहाने ले जाकर इस सारी हत्या का अंजाम रचा।

हालांकि महिला के पति ने पिछले पुलिस को बताया था कि लूट की साजिश रची थी, बात रविवार रात की है, जब आलोक कुमार अपनी पत्नी लिप्सी मित्तल के साथ बी-मैक्स मॉल से डिनर कर लौट रहा था डेहलों के पास आलोक ने कार रोककर बाथरूम जाने का बहाना बनाया तभी कुछ बदमाशों ने कार पर हमला कर दिया।

उन्होंने पहले आलोक पर हमला किया और जब लिप्सी अपने पति को बचाने आई, तो उसे बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला इसके बाद बदमाश उसके गहने लूटकर फरार हो गए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article