क्राइम

Best Friend समझ रही थी लड़की, लड़के ने कर दिया प्रपोज; इनकार करते ही ठोक दिया मुकदमा, मांगे 18 करोड़

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 5, 2023, 08:52 PM IST

इस मामले में लड़के ने पहले भी केस किया था, तब 13 लाख रुपये की मांग की थी। हालांकि तब लड़का केस हार गया था और उसे कोर्ट से फटकाल भी लगी थी। वहीं लड़की ने भी लड़के के खिलाफ केस कर रखा है। दोनों एक दूसरे से मुआवजा मांग रहे हैं।

Image

प्रेमिका बनने से इनकार पर लड़के ने कर दिया केस

सिंगापुर में एक बेस्ट फ्रेंड ने लड़की के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया है। लड़की जिसे दोस्त समझ रही थी, वो उसका प्रेमी बनने का ख्बाब देख रहा था। जबकि लड़की उसे सिर्फ अपना दोस्त मानती थी।

लड़के ने कर दिया प्रपोज

इसी दोस्ती की कहानी में एक दिन लड़का जिसका नाम कॉसिगान है, उसने लड़की नोरा को प्रपोज कर दिया। अब लड़की तो उसे सिर्फ अपना दोस्त समझती थी, उसने प्रेमिका बनने से इनकार कर दिया। जिससे कॉसिगान को बड़ा झटका लगा।

डिप्रेशन में चला गया लड़का

आजतक के अनुसार कॉसिगान एक ड्रोन कंपनी का डायरेक्टर था। जब उसकी मुलाकात नोरा से हुई थी। लड़के का आरोप है कि जब लड़की ने उसकी प्रेमिका बनने से इनकार कर दिया तब वो डिप्रेशन में चला गया। जिसके कारण उसका बिजनेस में काफी घाटा हो गया। करोड़ों का नुकसान हो गया।

कर दिया केस

इसके बाद कॉसिगान ने नोरा के खिलाफ मुकदमा कर दिया और मुआवजे की मांग की। पहली बार कॉसिगान ने 13 लाख का मुआवजा मांगा था, जिसे वो कोर्ट में हार गया, तब कोर्ट से उसे फटकार भी लगी थी।

दूसरा केस

इसके बाद कॉसिगान ने दूसरा केस सिंगापुर हाईकोर्ट में दायर कर दिया। इस बार उसने 18 करोड़ की मांग की। कॉसिगन का कहना है कि वो मानसिक रूप से प्रताड़ित हुआ है, उसे उसका मुआवजा मिलना चाहिए।

लड़की ने भी किया केस

इस मामले में लड़के ने ही नहीं बल्कि लड़की ने भी केस कर रखा है। नोरा का दावा है कि उसने सिक्योरिटी से जुड़े कुछ उपकरण लगाए थे, जिसका मुआवजा उसे चाहिए। लड़की ने 90 हजार की मांग की है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article