4 माह से लापता महिला का शव बरामद; कर्ज में डूबे ऑटो ड्राइवर ने यूं बनाया शिकार, नल मरम्मत करने गया था आरोपी

Bengaluru Crime: बेंगलुरु में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पिछले साल 26 नवंबर को 59 साल की महिला अपने घर से लापता हो गई थी और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला था। बहरहाल, पुलिस ने लक्ष्मण की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाली तो पता चला कि 26 नवंबर को उसकी लोकेशन उसके घर के पास डीजे हाली में थी।

Bengaluru Crime: बेंगलुरु में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पिछले साल 26 नवंबर को 59 साल की महिला अपने घर से लापता हो गई थी और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला था। अब जानकारी मिली है कि उसकी हत्या कर दी गई है। महिला के लापता होने के चार महीने बाद पुलिस ने गहन जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोथुनूर पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Crime Scene

क्राइन सीन

चार माह बाद सामने आई सच्चाई

इस मामले की जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, महिला के लापता होने के बाद पुलिस ने कई पहलुओं पर जांच की थी, लेकिन चार महीने के बाद अब हत्या की सच्चाई सामने आई है। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण से पूछताछ की है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस हत्या के मामले में और भी तथ्यों को सामने लाने की कोशिश की जा रही है। महिला के परिवार और पड़ोसियों के बयान भी लिए जा रहे हैं, ताकि इस क्राइम की पूरी तस्वीर सामने आ सके।

End of Feed