क्राइम

Bengaluru: किराए के मकान में मृत पाए गए एक ही परिवार के चार सदस्य, यूपी के प्रयागराज के रहने वाले थे

Family Suicide in Bengaluru: पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह दंपति घर में फंदे से लटके पाए गए और आत्महत्या के पीछे का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। अनूप कुमार एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के तौर पर काम करता था।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Family Suicide in Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक इंजीनियर और उसकी पत्नी ने यहां अपने किराये के मकान में अपने दो नाबालिग बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 38 साल के अनूप कुमार , उनकी 35 साल की पत्नी राखी उनकी पांच वर्षीय बेटी और दो वर्षीय बेटे के रूप में की गई है। पुलिस को संदेह है कि दंपति ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला यह परिवार पिछले दो साल से वर्तमान पते पर रह रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना का पता सोमवार सुबह तब चला जब घरेलू सहायिका काम पर आई। बार-बार कोशिश करने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर महिला ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मकान में दाखिल हुई तब शव मिले।

उन्होंने बताया कि आत्महत्या के पीछे एक कारण वित्तीय लेनदेन बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अनूप कुमार ने किसी को व्यापार या जमीन के सौदे के लिए पैसे उधार दिए थे, लेकिन उनके साथ धोखाधड़ी हुई।सूत्रों ने बताया कि उन्होंने इस बारे में अपने भाई को एक ई-मेल लिखा है, जिसकी पुष्टि की जानी है।

उन्होंने बताया कि दंपत्ति अपनी बेटी को लेकर भी परेशान थे, जो दिव्यांग बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है।पुलिस उपायुक्त (मध्य बेंगलुरु) शेखर एच. टेक्कन्नावर ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है और उनके यहां आने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक इंजीनियर और उसकी पत्नी ने यहां अपने किराये के मकान में अपने दो नाबालिग बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 38 साल के अनूप कुमार , उनकी 35 साल की पत्नी राखी उनकी पांच वर्षीय बेटी और दो वर्षीय बेटे के रूप में की गई है। पुलिस को संदेह है कि दंपति ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला यह परिवार पिछले दो साल से वर्तमान पते पर रह रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना का पता सोमवार सुबह तब चला जब घरेलू सहायिका काम पर आई। बार-बार कोशिश करने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर महिला ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मकान में दाखिल हुई तब शव मिले।

उन्होंने बताया कि आत्महत्या के पीछे एक कारण वित्तीय लेनदेन बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अनूप कुमार ने किसी को व्यापार या जमीन के सौदे के लिए पैसे उधार दिए थे, लेकिन उनके साथ धोखाधड़ी हुई।सूत्रों ने बताया कि उन्होंने इस बारे में अपने भाई को एक ई-मेल लिखा है, जिसकी पुष्टि की जानी है।

उन्होंने बताया कि दंपत्ति अपनी बेटी को लेकर भी परेशान थे, जो दिव्यांग बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है।पुलिस उपायुक्त (मध्य बेंगलुरु) शेखर एच. टेक्कन्नावर ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है और उनके यहां आने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article