रक्षक बना भक्षक! 'दरोगा' के कांड से पुलिस महकमा हुआ शर्मसार; नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म का आरोप

Bihar Crime: बिहार के बेगूसराय से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया। बेगूसराय के नावकोठी थाना के एक दरोगा पर गंभीर आरोप लगे हैं जिसकी वजह से पूरा पुलिस महकमा शर्मसार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया।

Bihar Crime: बिहार के बेगूसराय से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया। बेगूसराय के नावकोठी थाना के एक दरोगा पर गंभीर आरोप लगे हैं जिसकी वजह से पूरा पुलिस महकमा शर्मसार हो गया। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। मामला नावकोठी थाना स्टेशन क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां के एक दरोगा पर नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म का आरोप लगा है।

Boy Misdeed

कुकर्म (प्रतीकात्मक फोटो)

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नावकोठी थाना पुलिस ने 28 मार्च को मारपीट के एक मामले में पीड़िता के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोप है कि नावकोठी थाना के दरोगा अरविंद शुक्ला ने गिरफ्तार व्यक्ति के नाबालिग बेटे को मदद के नाम पर रविवार रात को अपने निजी आवास पर बुलाया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार को अंजाम दिया।

End of Feed