पहले टेंट में जबरन घुसा फिर चाकू से हमला, गोवा में डच पर्यटक के साथ बदसलूकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2023, 03:04 PM IST

गोवा पुलिस ने आरोपी बार टेंडर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी उत्तराखंड का रहने वाला है।

Goa Crime news: गोवा के मंद्रेम इलाके में एक बार टेंडर ने डच पर्यटक से ना सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उसे मारने की कोशिश भी की। डट महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस के मुताबिक बार टेंडर उत्तराखंड का रहने वाला है और वो जबरदस्ती डच महिला के कमरे में घुस गया और यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की के साथ उस पर चाकू से हमला किया। उसने बचाने की कोशिश कर रहे गोवा के एक व्यक्ति पर भी हमला किया।

Goa crime News, Goa bartender news, Goa Police

गोवा पुलिस ने बार टेंडर को गिरफ्तार किया है।

29 मार्च की घटना

29 मार्च को शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि करीब 25 से 30 साल का एक शख्स उसके तम्बू में अवैध तरीके से दाखिल किया। उसे इस तरह देखकर ही वह चिल्लाने लगी। उसे चिल्लाता देख आरोपी ने उसे काबू में करने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति को देखकर आरोपी भाग गया। उसके ठीक बाद आरोपी चाकू लेकर वापस आया और बचाव करने वाले शख्स पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। कुछ देर के बाद उसे और बचाने वाले उस शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायतकर्ता और स्थानीय व्यक्ति को चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पेरनेम पुलिस ने यूएस 452,354,307,506(II) पर प्राथमिकी दर्ज की।

End of Feed