बैंकिंग भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, CBI ने तोड़ा देशभर में चल रहा नकल-इमिटेशन रैकेट, ऐसे होती थी ठगी

CBI के मुताबिक, यह पूरा रैकेट बैंकिंग भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों की जगह दूसरे लोगों को बैठाकर परीक्षा और इंटरव्यू दिलाने का काम करता था।

CBI ने बैंकिंग भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह दिल्ली, बिहार, हरियाणा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में सक्रिय था। CBI ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक CGST इंस्पेक्टर भी शामिल है।

cbi raid

CBI ने तोड़ा देशभर में चल रहा नकल-इमिटेशन रैकेट (प्रतीकात्मक फोटो)

CBI के मुताबिक, यह पूरा रैकेट बैंकिंग भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों की जगह दूसरे लोगों को बैठाकर परीक्षा और इंटरव्यू दिलाने का काम करता था। आरोपी अलग-अलग चरणों में असली उम्मीदवारों की जगह खुद परीक्षा देने और इंटरव्यू में शामिल होने के लिए पहुंचते थे।

End of Feed