Azamgarh Triple Murder Case: आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धंधारी गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर 20 वर्षीय युवक ने अपने ही माता-पिता व छोटी बहन की कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर हत्या कर दी। घटना बीती आधी रात के बाद की है। सुबह गांव वाले टहलने निकले तो आशंका वश उन्होंने घर में देखा तो तीनों की लाश बिस्तर पर अलग-अलग पड़ी थी। जबकि उनका पुत्र लापता था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य समेत पुलिस अधिकारी व फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई थी।
आजमगढ़ में एक बेटे मे मां-बाप और बहन को मार डाला
घटना की बारीकी से साइंटिफिक तरीके से जांच पड़ताल की जा रही थी। मृतक भानु प्रताप सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह उम्र 48 वर्ष, उनकी पत्नी सुनीता देवी 45 वर्ष, व राशि सिंह पुत्री भानु प्रताप सिंह उम्र 12 वर्ष की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि 1 दिन पूर्व ही भानु प्रताप सिंह ने अपने पुत्र को किसी बात को लेकर डांट फटकार दिया था। इसी से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। भानु प्रताप सिंह गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी करते थे। गांव के सिवान में उन्होंने घर बनवाया था। भानु प्रताप की एक और पुत्री रानी सिंह उम्र 15 वर्ष घटना के समय वहां मौजूद नहीं थी। वह आजमगढ़ मुख्यालय पर किसी रिश्तेदार के यहां आई थी इसलिए वह बच गई। फिलहाल मौके पर पुलिस घर पर छानबीन में तथ्यों का पता लगाने में लगी है। परिचितों रिश्तेदारों में कोहराम मचा था।
