अलवर में फंस गया एक और 'राजा', पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा, गवाह बना 10 साल का मासूम

राजस्थान के अलवर में पत्नी द्वारा पति की हत्या कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए 2 लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या करवा दी। लेकिन उसके मासूम बेटे ने पुलिस के सामने हत्याकांड की पोल खोल दी।

Alwar Murder: राजस्थान के अलवर में राजा रघुवंशी और सोनम की तरह ही एक और मामला सामने आया है जहां पत्नी अनीता राज ने अपने अवैध संबंधों के बीच कांटा बन रहे पति मान सिंह उर्फ वीरू को अपने प्रेमी काशी और चार सुपारी किलर्स के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया।

Alwar murder

पत्नी ने 2 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या करवाई

इस केस में दंपती का 10 साल का मासूम बेटा ही मुख्य गवाह बन गया। बच्चे ने कहा है कि उसकी मां ने ही उसके पिता की हत्या करवा दी। इसके लिए महिला ने अपने प्रेमी और भाड़े के हत्यारों की मदद ली थी।

End of Feed