झारखंड के साहिबगंज में आंगनबाड़ी कर्मी की खोपड़ी और अंग बरामद, खून से सने हुए मिले कपड़े, चप्पल, बाल और बाइक की चाभी

  • Agency by: Agency
  • Updated May 4, 2023, 08:41 AM IST

झारखंड के साहिबगंज जिले में महिला आंगनवाड़ी कर्मी की चटकी जंगल में खोपड़ी और अंग बरामद हुई। खून से सने हुए महिला के कपड़े, चप्पल, बाल और बाइक की चाभी बरामद की।

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के एक वन क्षेत्र से एक महिला के शरीर के अंग बरामद किए गए हैं। यह महिला आंगनवाड़ी कर्मी थी। साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने 'पीटीआई भाषा' को बताया कि बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान को ग्रामीणों से बुधवार सुबह सूचना मिली की चटकी जंगल में मानव शरीर के कुछ हिस्से और एक खोपड़ी देखी गई है।

Anganwadi worker murder

आंगनवाड़ी कर्मी की हत्या!

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मानव शरीर के हिस्सों के साथ साथ खून से सना हुए महिला के कपड़े, चप्पल, बाल और बाइक की चाभी बरामद की।

End of Feed