क्राइम

Ajmer Jail: अजमेर जेल में हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला, बीमारी का बहाना कर बुलाया और चला दिया ब्लेड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2024, 09:29 PM IST

Ajmer Jail: अजमेर जेल के बैरक नंबर 9 में बंद कैदी श्रावण सोनी और फरदीन गांजा ने इस हमले को अंजाम दिया है। दोनों कैदी 307 सहित विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं।

Image

अजमेर जेल में कांस्टेबल पर हमला (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Ajmer Jail: देश की सुरक्षित जेलों में से एक अजमेर केंद्रीय जेल में कांस्टेबल पर हमला हुआ। हमला भी हल्का-फुल्का नहीं, बल्कि जानलेवा। अजमेर सेंट्रल जेल में बंद 2 कैदियों ने ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल पर ये जानलेवा हमला किया। जिसमें पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

बीमारी का बहाना बनाकर किया हमला

मिली जानकीरी के अनुसार कैदी पहले बीमारी का बहाना बनाकर चिल्लाने लगे थे। जिसके बाद ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल बैरक में पहुंचा, जहां 2 कैदियों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जेएलएन अस्पताल लाया गया। अजमेर जेल के बैरक नंबर 9 में बंद कैदी श्रावण सोनी और फरदीन गांजा ने इस हमले को अंजाम दिया है। दोनों कैदी 307 सहित विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं। कैदी श्रवण का कुछ महीने पहले ही जयपुर जेल से अजमेर ट्रांसफर हुआ है। वहीं कैदी फरदीन 2 साल से अजमेर जेल में बंद है।

कर रखे थे पहले से प्लानिंग

हमले को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों ने पहले से प्लानिंग कर रखी थी। सोमवार को दोनों कैदियों ने जेल में बीमारी का बहाना बनाकर चिल्लाने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर ड्यूटी इंचार्ज राजेश वहां पहुंचे। जैसे ही ड्यूटी इंचार्ज ने बैरक खोला दोनों कैदियों ने मिलकर ब्लेड और नुकीले सरिये से हमला कर दिया। दोनों कैदियों ने करीब 20 से 25 वार हेड कांस्टेबल राजेश के हिप और कान के नीचे किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों कैदियों ने कंस्ट्रक्शन में उपयोग में आने वाले सामान को ही हथियार बनाया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article