फ्रिज में श्रद्धा का सिर रख निहारता था आफताब, दिल्ली पुलिस के हाथ अब भी खाली

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 16, 2022, 11:33 AM IST

महरौली के जंगल से श्रद्धा वाकर के शव के 35 टुकड़े मिले हैं। लेकिन उसका सिर अभी भी नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं।

श्रद्धा वाकर केस में महरौली के जंगलों से हड्डियां बरामद हो रही हैं। लेकिन अभी पुलिस किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंची है कि वो हड्डियां किसकी हैं। श्रद्धा के शव के टुकड़ों को फॉरेसिंक जांच के लिए भेजा गया है। डीएनए मिलान के जरिए ही पता चल पाएगा कि बरामद हड्डियां किसकी है। इन सबके बीच दिल्ली पुलिस के सामने चुनौती श्रद्धा का सिर है जो अभी तक नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आफताब ने श्रद्धा के सिर को फ्रिज में रखा था और निहारा करता था। लेकिन उसने सिर का क्या किया यह पुलिस के लिए भी पहेली की तरह है।

श्रद्धा वाकर मर्डर केस

End of Feed