Salman Khan Threat : सलमान खान को फिर मिली लॉरेंस के नाम से धमकी, गाना लिखने पर चेताया, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

Salman Khan Threat : अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को रात 12 बजे के करीब भेजे गए मैसेज में सलमान खान और लॉरेंस बिश्ननोई पर गाना लिखने वाले को एक महीने के भीतर जान से मारने की धमकी दी गई है।

Salman Khan Threat : अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को रात 12 बजे के करीब भेजे गए मैसेज में सलमान खान और लॉरेंस बिश्ननोई पर गाना लिखने वाले को एक महीने के भीतर जान से मारने की धमकी दी गई है। दावा किया जा रहा है कि यह धमकी लॉरेंस गैंस से आया है। मुंबई पुलिस इस धमकी की जांच में जुट गई है। सलमान को बीते 15 दिनों में छठी बार धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दी गई है।

salman khan

सलमान खान को फिर मिली धमकी।

एक महीने के भीतर परिणाम भुगतने की धमकी

दरअसल, इस गाने को कथित रूप से लॉरेंस और सलमान को आपस में जोड़कर लिखा गया है। धमकी में कहा गया है कि इस गाने को लिखने वाले को एक महीने के भीतर परिणाम भुगतना होगा। रिपोर्टों के मुताबिक धमकी में कहा गया है कि 'गीतकार गाना लिखने के लायक नहीं रहेगा।' इस संदेश में सीधे सलमान खान को चुनौती दी गई है। कहा गया है कि 'सलमान खान में अगर ताकत है तो उन्हें इनको बचाना चाहिए।'

End of Feed