हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड बिट्टू बजरंगी (Bittu Bajrangi) 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौर हो कि हरियाणा (Haryana) के नूंह (Nuh) में हुए हंगामे के आरोपी बिट्टू बजरंगी को फरीदाबाद (Faridabad) से गिरफ्तार कर लिया गया था, बलवा, धमकी और सरकारी काम में बांधा समेत हथियार से नुकसान पहुंचाने जैसी धाराएं उनपर लगाई गई हैं।
बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को खासी कवायद करनी पड़ी थी गौर हो कि इसका वीडियो भी सामने आया था, जब सादी वर्दी में हथियारों से लैस पुलिस वाले तीन गाड़ियों के काफिले के साथ उसके घर पहुंचे थे। जैसे ही बिट्टू ने पुलिसवालों को देखा वह भाग खड़ा हुआ। इसके बाद पुलिसवाले भी उसके पीछे भागे। आखिरकार पुलिस ने उसे दबोच ही लिया।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया
आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए बिट्टू बजरंगी ने हिंसा की साजिश रची थी। नूंह पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है और अब एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिट्टू की गिरफ्तारी से पहले का है, जिसमें वह भागते हुए दिखाई दे रहा है।
पुलिस की टीम जब बिट्टू के घर पहुंची तो वह भाग खड़ा हुआ
दरअसल, बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को काफी भागदौड़ और मशक्कत करनी पड़ी। सामने आए CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि सादी वर्दी में CIA की टीम जब बिट्टू के घर पहुंची तो वह भाग खड़ा हुआ। इसके बाद हथियारों से लैस पुलिस वाले भी उसके पीछे भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
शोभायात्रा से पहले एक वीडियो वायरल हुआ था
बता दें, नूंह में शोभायात्रा से पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में बिट्टू बजरंगी यात्रा का विरोध करने वालों को खुला चैलेंज देता सुना गया था। इस दौरान उसने अपशब्द भी बोले थे। कहा जा रहा है कि बिट्टू की गलत बयानबाजी के कारण ही नूंह और मेवात में हिंसा भड़की थी।
बिट्टू की गिरफ्तारी के बाद अब उसके अन्य साथियों की तलाश
बिट्टू बजरंगी के खिलाफ नूंह के एसएसपी ऊपा कुंडू ने शिकायत दर्ज कराई थी। जानकारी के मुताबिक, बिट्टू बजरंगी व उसके 15 से 20 साथियों ने नूंह में महिला पुलिस अधिकारी के सामने तलवार व अन्य हथियार लेकर प्रदर्शन व नारेबाजी की थी। आरोप है कि उसने सरकारी काम में भी बाधा पहुंचाई थी। बिट्टू की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस को उसके अन्य साथियों की तलाश है।
