क्राइम

Gangrape News: जंक्शन पर इंतजार कर रही महिला से 4 लोगों ने दोस्ती कर होटल में किया गैंगरेप, बेंगलुरु की घटना

Bengaluru Gang Rape News:पुलिस ने बताया कि कर्नाटक के बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके के एक होटल में 33 साल की एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया साथ ही बताया कि यह घटना गुरुवार आधी रात को हुई।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Bengaluru Gang Rape News: महिला एक कैटरिंग सर्विस में काम करती है और कोरमंगला के ज्योति निवास कॉलेज जंक्शन पर इंतजार कर रही थी, तभी 20 साल के चार लोग उसके पास आए। पुलिस ने बताया कि महिला एक कैटरिंग सर्विस में काम करती है और कोरमंगला के ज्योति निवास कॉलेज जंक्शन पर इंतजार कर रही थी, तभी 20 साल के चार लोग उसके पास आए और बातचीत शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, महिला 33 साल की है और शादीशुदा है, महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि दोस्ती करने के बाद चारों लोगों ने उसे एक होटल में डिनर के लिए बुलाया।

होटल की छत पर महिला से बलात्कार

पुलिस ने बताया कि रात के खाने के बाद, पुरुषों ने महिला के साथ कथित तौर पर यौन संबंध बनाए और निजी होटल की छत पर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महिला को इस घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुरुषों ने शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे महिला को छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घर पहुंचने के बाद महिला ने अपने पति को घटना के बारे में बताया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि सभी संदिग्ध दूसरे राज्य के हैं और होटलों में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चौथे आरोपी की भी पहचान कर ली गई है

पुलिस ने कहा कि 'शिकायत के आधार पर, हमने भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (सामूहिक बलात्कार) के तहत कोरमंगला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौथे आरोपी की भी पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article