क्राइम

'मेरी बीवी डूब रही है...' गोवा के होटल मैनेजर ने रचा पूरा ड्रामा, पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार

  • Contributed by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2024, 12:29 PM IST

goa murder news: गोवा में एक लक्जरी होटल के एक रेस्तरां प्रबंधक को शुक्रवार को दक्षिण गोवा समुद्र तट पर अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Image

प्रतीकात्म फोटो

goa murder: गोवा के काबो डी रामा तट पर समुद्र में डुबाकर पत्नी की हत्या करने के आरोप में दक्षिण गोवा स्थित एक आलीशान होटल के प्रबंधक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 29 वर्षीय गौरव कटियार के रूप में हुई है।

आरोपी ने अपनी पत्नी दीक्षा गंगवार की हत्या करने के बाद उसकी मौत को दुर्घटना के रूप में पेश करने की कोशिश की, लेकिन एक व्यक्ति द्वारा बनाए गए वीडियो से सच सामने आ गया।

इसे एक 'दुर्घटना' के रूप में चित्रित करने की कोशिश की

पुलिस ने कहा कि उसकी हत्या करने के बाद, 29 वर्षीय व्यक्ति ने इसे एक 'दुर्घटना' के रूप में चित्रित करने की कोशिश की, और दावा किया कि जब वह आसपास के क्षेत्र में आइसक्रीम खरीद रहा था तो उसकी पत्नी डूब गई थी।

समुद्र तट के पास दीक्षा गंगवार का शव मिला था

पुलिस को शुक्रवार दोपहर समुद्र तट के पास गंगवार का शव मिला था।इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कटियार ने अपने विवाहेतर संबंध के चलते गंगवार की हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले कटियार और गंगवार का विवाह एक साल पहले हुआ था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article